महिला दिवस आज ही क्यों….?

महिला दिवस हर साल 8 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह उन महिलाओं की समर्पित करने का दिन है जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करती हैं।

आज पूरे देश में महिला दिवस मनाया जा रहा है, भले ही आज दुनिया के तमाम देश और हमारा समाज अधिक जागरूक है लेकिन महिलाओं के अधिकारों और हक की लड़ाई अभी भी जारी है। कई मामलों में महिलाओं को आज भी मान सम्मान और अधिकार नहीं मिले हैं। महिलाओं के इन्हीं अधिकार, सम्मान के लिए समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
पूरी दुनिया में, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मानाने के लिए आंदोलनों या मार्च सहित विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। कुछ देश ऐसे भी हैं जहां महिलाओं के साथ समान व्यवहार नहीं किया जाता है। इन देशों में महिलाओं की मुक्ति के लिए विरोध प्रदर्शन किए जाते हैं।
कई लोगों के लिए महिलाओं की भूमिका केवल घर के कामों तक ही सीमित रहती है। हालाँकि, इसे बदलने की जरूरत है क्योंकि महिलाओं को पुरुषों की तरह हर चीज में समान स्वतंत्रता और अवसर मिलते हैं।

बता दे कि महिलाएं समाज का एक अहम हिस्सा हैं , पुरुषों के लिए आधा उनका अंग है, कहा भी जाता है कि पुरुष को सफलता में एक स्त्री का होना बहुत ही बड़ा हाथ होता है और शुभ संकेत माना जाता है , क्योंकि पुरुष के साथ मिलकर स्त्री हर वह कठिनाइयों से लड़ने में साथ देती है जो काफी कठिन होता है, इसीलिए वक्त के साथ महिलाएं समाज और राष्ट्र के निर्माण का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं। घर-परिवार से सीमित रहने वाली महिलाएं जब चारदीवारी से बाहर निकल अन्य क्षेत्रों की ओर बढ़ी तो उन्हें अभूतपूर्व सफलता मिलने लगी। खेल जगत से लेकर मनोरंजन तक, और राजनीति से लेकर सैन्य व रक्षा मंत्रालय तक में महिलाएं न केवल शामिल हैं बल्कि बड़ी भूमिकाओं में हैं।

महिलाओं की इसी भागीदारी को बढ़ाने और अपने अधिकारों से अनजान महिलाओं को जागरूक करने व उनके जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। हर साल 8 मार्च को दुनिया के तमाम देशों में महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई है, जहां महिलाओं ने 8 मार्च को अपने अधिकारों को लेकर मार्च निकाला था। जिसके बाद अगले साल सोशलिस्ट पार्टी ने इसी दिन महिला दिवस मनाने की घोषणा कर दी.
पेशेवर जीवन में हो या निजी जीवन में, महिलाओं का जश्न मनाना हर महिला के लिए अपने जीवन में एक दायित्व की भावना है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन को देश के अधिकांश हिस्सों में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है।
शांति, न्याय, समानता और विकास के लिए अपने संघर्ष को याद करने के लिए देश भर की महिलाएं विभिन्न सांस्कृतिक और जातीय समूहों की सभी सीमाओं को पार करते हुए एक साथ आती हैं।
