AIMIM पार्टी से मो० मुर्तुजा ने दाखिल किया नामांकन…..

Patna: आज बृहस्पतिवार को कुढ़नी विधानसभा से बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब की AIMIM पार्टी से मो० मुर्तुजा अंसारी ने नॉमिनेशन दाखिल किया.

इसको भी पढ़े : मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन…..
बता दे इस नॉमिनेशन में AIMIM पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक जनाब अख्तरूल ईमान, AIMIM पार्टी के कन्वेनर सह स्टार प्रचारक सह सामाजिक कार्यकर्ता जनाब मो० सोनू , AIMIM पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष जनाब एडवोकेट आदिल हसन , AIMIM पार्टी के जेनरल सेक्रेट्री अफताब आलम, AIMIM पार्टी के सामाजिक कार्यकर्ता मो० इम्तियाज, AIMIM पार्टी के गोपालगंज विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया, AIMIM पार्टी के खादिम मजलिश मो० मोकिम और AIMIM पार्टी के सभी बड़े नेता और सभी कार्यकर्ता शामिल थे.
