71 साल के हुए नीतीश कुमार, विकास दिवस के रूप में जन्मदिन मना रही पार्टी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को JDU कार्यकर्ता विकास दिवस की रूप में मना रहें हैं।
आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71वा. जन्मदिन है। आज वे पुरे 71 साल के हो गए हैं। नीतीश कुमार के जन्मदिन पर हर तरफ से उन्हें शुभकामनायें व बधाइयां दी जा रही हैं। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने एक अनोखे तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाने में लगे हुए हैं शराब छोड़ो दूध पियो को लेकर जदयू कार्यकर्ता गरीब लोगों के बीच दूध का वितरण कर रहे हैं। इसके साथ हूं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उम्र लंबी हो इसके लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना भी की .

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71 वा जन्मदिन को जदयू के कार्यकर्ता इसे विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं। राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है । वहीं राजधानी में जदयू नेता रणवीर नंदन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर जहां मैराथन दौड़ का आयोजन किया। 71 नारियल को फोर कर और 71 दिए जलाकर धर्म प्रार्थना सभा की गयी। वही जदयू नेता रणवीर नन्दन ने बताया की जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य का विकास कर रहे है उनके दीर्घायु होने के कामना करते है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71 वां जन्मदिन उन्हीं के गृह जिले नालंदा के मालती गांव में केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह द्वारा मनाई गई इस मौके पर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने केक काटकर उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट किया । साथ ही उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र का वितरण किया |
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा की उन के कार्यकाल में जो बजट पेश किए गए हैं 2 लाख 37 हजार करोड़ का है ।जो युवाओं पर फोकस से उद्योग पर फोकस है हमारे नेता ने शानदार काम किया है । उन्होंने कहा कि हमारा फोकस है कि जो बिहार में खनिज संपदा है उस पर काम किया जाए । उन्होंने कहा कि अगर हमें खनिज संपदा मिल गई तो बिहार के लिए एक बड़ी सौगात होगी । यूक्रेन में हो रहे युद्ध के बारे में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार केंद्रीय मंत्री को वहां के आसपास के देशों के लिए रवाना किया है ।और वहां के लोगों को कैसे सकुशल वापस लाया जाए उसकी बात हो रही है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकलापों की प्रशंसा की |