बिहार के 8 जिलो में हीटवेव की चेतावनी।

0
Spread the love

पटना सहित राज्यभर में आसमान से दिनभर मानो आग बरस रही है। सुबह 9 बजे से गर्म हवा का प्रभाव बनना शुरू हो जा रहा है और शाम तक लू जैसे हालत रह रहे है। मौसम विभाग ने सूबे के पाँच शहरो में लू की स्थिति घोषित की है। वही 8 शहरो में गुरुवार को लू का अलर्ट जारी किया गया है।

आपको बता दे की जिन शहरो में लू का अलर्ट जारी नही किया गया वहाँ भी दोपहर को लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। पूर्णिया वाल्मीकिनगर, फ़ारबिसगंज, शेखपुरा और कटिहार में बुधवार को लू की स्थिति रही। मौसम विभाग केंद्र पटना की ओर से पश्चिमी चंपारण , सीतामढ़ी अररिया, पूर्णिया, कटिहार, नालंदा, ख़गड़िया और भागलपुर में गुरुवार को लो की चेतावनी जारी की गयी है।

राज्य के 24 शहरो के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी आयी। इनमे किशनगंज में 4 डिग्री, पूर्णिया में 1.9 डिग्री, भागलपुर में एक डिग्री, बाँका में 1.2 डिग्री, सिवान में 1.8 डिग्री, मुज़फ़रपुर में 1.6 डिग्री शेखपुरा में एक डिग्री,पटना में 0.7 डिग्री, मोतिहारी में एक डिग्री अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। वही राज्य के 21 शहर ऐसे है जहाँ अधिकतम तापमान 40 के पार चला गया है।

यह भी पढ़ें।

https://bedhadakbaat.in/chirag-paswans-direct-attack-on-chief-minister-nitish-kumar/

और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है की प्रचंड ताप का दायरा सूबे में और बढ़ेगा। इस हफ़्ते लू से राहत मिलने का असर नही है। अभी राज्य में बारिश का कोई चिन्हित सिस्टम नही है। आगामी शुक्रवार को पछुआ का प्रभाव बढ़ने से राज्य के 15 शहरो में लू की स्थिति रहेगी। जिन जिलो के लिए चेतावनी जारी की गयी है उनमे पश्चिमी चंपारन, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा,ख़गड़िया,और भागलपुर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *